रामगढ़: देश में जनसंख्या नियंत्रण कानून लागू कराने के लिए जनसंख्या नियंत्रण फाउंडेशन संस्था लगातार जन जागरूकता अभियान चला रही है। इसी अभियान के तहत मंगलवार को रामगढ़ जिला कमेटी का भी विस्तार किया गया।

मौके पर संगठन की जिला अध्यक्ष अर्चना महतो ने कहा कि देश में जनसंख्या नियंत्रण कानून हर हाल में लागू होना चाहिए। उन्होंने यह भी कहा कि अगर कोई परिवार चार बच्चे पैदा करता है, तो उन्हें 10 साल की कड़ी सजा होनी चाहिए। बढ़ती जनसंख्या देश के लिए बड़ा अभिशाप है।

शहर के टायर मोड़ स्थित पटेल छात्रावास में फाउंडेशन की बैठक हुई, जिसमें प्रदेश संयोजिका सुनीता सिंह, सम्पत्ति देवी, अर्चना सिंह व नीतू सिंह शामिल हुई। यहां संगठन की संरक्षक डॉ गीता सिन्हा मनकी, महासचिव अनुपमा सिंह, सचिव आशा महतो, उपाध्यक्ष माधवी देवी, कोषाध्यक्ष लाजवंती देवी, सह कोषाध्यक्ष रिभा देवी, संयोजक चंद्रमणि देवी, संगठन मंत्री अनामिका श्रीवास्तव, संपर्क प्रभारी सुलोचना देवी, लेखा परीक्षक वीणा देवी, प्रचार प्रभारी ममता देवी, मीडिया प्रभारी आराधना देवी, सोशल मीडिया प्रभारी यशोदा देवी और गीता देवी को बनाया गया।
अर्चना महतो ने कहा कि बढ़ती जनसंख्या को देखते हुए दो बच्चे ही बेहतर है। अगर कोई तीसरा बच्चा करता है तो उसको सरकारी सुविधाओं से वंचित कर दिया जाए। वोट देने का अधिकार समाप्त कर दिया जाए। चौथा बच्चा पैदा करने वाले को सजा दी जाए, तभी जनसंख्या नियंत्रण हो सकता है। उन्होंने कहा कि जल्द ही नगर, प्रखंड और पंचायत स्तर पर कमेटी का विस्तार किया जाएगा।
बैठक में आशा महतो, लाजवंती देवी, विभा देवी, सुलोचना देवी, अनामिका देवी, यशोदा देवी, ममता देवी, चनद्रमणी देवी, सुशीला देवी, अंकित आदि उपस्थित थे।
यह भी पढ़ें:
- Ayodhya: राम मंदिर के नए CEO जितेंद्र मिश्रा आज से शुरू करेंगे कामकाज
- बीमार प्रदेश’ की छवि से निकलकर UP बना देश की अर्थव्यवस्था का ग्रोथ इंजन : CM योगी
- 2026 Asian Games: गोल्ड मेडल जीतने उतरेंगी भारत की बेटियां, श्रीलंका चुकता करना चाहेगा पिछली हार का हिसाब
- World Alzheimer’s Day : ब्लड टेस्ट से दशकों पहले मिल सकती है इस बीमारी को पहचानने में मदद- स्टडी
- SIR को लेकर MP निशिकांत दुबे ने हेमंत सरकार पर लगाए गंभीर आरोप, ECI और CBI से जांच की मांग



