
देवघर: चार सप्ताह पहले झारखंड हाइकोर्ट ने आदेश दिया था कि संताल परगना के संगीत शिक्षकों के लंबित वेतन का भुगतान कर दिया जाये। लेकिन अबतक इसकी प्रक्रिया शुरू नहीं हुई है। साहिबगंज में पांच, जामताड़ा में दो और दुमका में एक शिक्षक को छोड़ सभी जिले में समान केटेगरी के संगीत शिक्षकों का वेतन चालू है। परेशान संगीत शिक्षक कांटेप्ट ऑफ़ कोर्ट की तैयारी में हैं।

संताल परगना के सभी संगीत शिक्षक जिन्हें विगत डेढ़ साल से वेतन नहीं मिल रहा है, उनकी आर्थिक स्थिति दयनीय हो गयी है। लगातार ये लोग अपने अपने डीइओ से गुहार लगा रहे हैं लेकिन कुछ नहीं हो रहा है। संगीत शिक्षकों ने हाइकोर्ट के आदेश की अवहेलना कर वेतन भुगतान नहीं करने को लेकर सीएमओ और सीएम हेमंत सोरेन के अलावा शिक्षा मंत्री से भी संज्ञान लेने की गुहार लगायी है।

जहां वेतन नहीं मिल रहा साहिबगंज, जामताड़ा और दुमका जिले के डीइओ कह रहे हैं कि अभी तक माध्यमिक शिक्षा निदेशालय से कोई आदेश नहीं आया है। जबकि आरडीडीइ का कहना है कि संगीत शिक्षकों के वेतन भुगतान को लेकर निदेशालय से सभी डीइओ को पत्र भेज दिया है। निदेशालय ने वैसे संगीत शिक्षकों की सूची मांगी है जिनका वेतन भुगतान लंबित है। लेकिन कोर्ट ने 4 सप्ताह का समय दिया था, अबतक कहीं कोई प्रक्रिया शुरू नहीं हुई है।
जानकारी हो कि आरडीडीइ रजनी देवी खुद ही पाकुड़ और गोड्डा जिले की डीइओ के प्रभार में हैं। जहां की प्रभार में स्वयं आरडीडीइ हैं, दोनों ही जिले में समान केटेगरी के सभी संगीत शिक्षकों को वेतन का भुगतान हो रहा है। लेकिन दुमका, जामताड़ा और साहिबगंज जिला ही स्पेशल जिला है जहां भुगतान बंद है।
Also Read:
- रामकृपाल कंस्ट्रक्शन के ठिकानों पर IT Survey में मिला 350 करोड़ की अघोषित आय
- सावन के पहले सोमवार पर बाबा बैद्यनाथ धाम में उमड़ा आस्था का सैलाब, ‘बोल बम’ के जयघोष से गूंजा Deoghar
- Jharkhand का कुख्यात गैंगस्टर सुजीत सिन्हा जामताड़ा में पुलिस मुठभेड़ में ढेर, 50 से अधिक मामले थे दर्ज
- BIG NEWS : Jharkhand के कुख्यात गैंगस्टर सुजीत सिन्हा का एनकाउंटर, मौके पर हुआ ढेर, साहिबगंज से धनबाद जेल किया जा रहा था शिफ्ट
- Deoghar : धपरा गैंग का आतंक जारी, रेलवे स्टाफ से 6 हजार रुपये की छिनतई



