
हजारीबाग : हजारीबाग जिला अंतर्गत केरेडारी थाना क्षेत्र के चट्टीबारयातू में कलयुगी बेटे ने पैसे के लिए अपनी माँ को मौत के घाट उतार दिया। पिता कन्हैया राणा के आवदेन पर पुलिस ने आरोपी पुत्र मनोज राणा को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।
क्या है मामला

घटना के संबंध में मृतक सीता देवी के पति कन्हैया राणा ने केरेडारी थाना में लिखित आवेदन देकर पत्नी सीता देवी की हत्या का आरोप पुत्र मनोज राणा पर लगाया है। आवेदन में उन्होंने कहा कि सीता देवी गांव में ही होटल चलाती थी। शनिवार को दोनों मां-बेटा होटल में ही काम कर रहे थे। देर शाम होटल बंद कर दोनों जब घर वापस लौटे तो मनोज मां से पैसे की मांग करने लगा। माँ द्वारा पैसा नहीं देने पर दोनों के बीच लड़ाई- झगड़ा शुरू हो गया। देखते ही देखते आवेश में आकर मनोज ने धारदार हथियार से सीता देवी पर हमला कर दिया। पिता का कहना है कि हथियार के वार से सीता का गला कट गया, जिससे सीता की मौत घटनास्थल पर ही हो गयी।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। शव को अपने कब्जे में लिया। आरोपी पुत्र को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है। पुलिस द्वारा छानबीन की जा रही है।
वहीं, केरेडारी पुलिस सीता देवी के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम करा कर परिजनों को सौंप दिया। परिजनों ने शव का दाह संस्कार स्थानीय श्मशान घाट में किया।
Also Read:
- Deoghar: गुप्त सूचना पर पुलिस की कार्रवाई, चोरी के लोहे से लदा ट्रक जब्त, चालक गिरफ्तार
- सरायकेला में श्राद्ध कार्यक्रम के दौरान वज्रपात; बच्ची समेत दो की मौत, पांच घायल
- Deoghar: पिस्टल दिखा आईफोन और सोने के चेन की छिनतई, विरोध करने पर जानलेवा हमला, मामला दर्ज
- झुमराज बाबा मंदिर के पुजारी की संदिग्ध परिस्थिती में मौत, देवघर सदर अस्पताल में डॉक्टर ने किया मृत घोषित
- श्रावणी मेला के लिए बरहनी-देवघर के बीच चलेगी स्पेशल ट्रेन, यात्रियों को मिलेगी राहत


