
Deoghar: भारतीय रेलवे ने उत्तर भारत में कोहरे को लेकर विभिन्न रूटों पर चलने वाली लगभग 35 ट्रेन रद्द करने की घोषणा की है। वहीं कई ट्रेनों को समय में बदलाव समेत विभिन्न रूटो पर इंटरलॉकिंग को लेकर ट्रेन मे रुट मे बदलाव किया गया है। जसीडीह रेल खंड होकर चलने वाली कोलकाता वीरांगना एक्सप्रेस 1 दिसंबर से अगले 1 मार्च तक ट्रेने को रद्द कर दिया गया है।

रेलवे के हवाले से बताया गया है कि उत्तर भारत में ठंड का प्रकोप को देखते हुए 01 दिसंबर से 01 मार्च तक मेल/एक्सप्रेस/स्पेशल ट्रेनों का परिचालन बाधित रहेगी। कोहरे के कारण यात्रियों को सुरक्षा एवं रेल परिचालन को सुनिश्चित करने के लिये ट्रेन नंबर 22198 वीरांगना लक्ष्मीबाई झाँसी – कोलकाता सुपर फास्ट एक्सप्रेस 01 दिसंबर से 23 फरवरी 2024 तक एंव ट्रेन नंबर 22197 कोलकाता वीरांगना लक्ष्मीबाई झाँसी सुपर फास्ट एक्सप्रेस 03 दिसंबर से 25 फरवरी के बीच रद्द रहेगी।

जबकि ट्रेन नंबर 12988 अजमेर सियालदह सुपर फास्ट एक्सप्रेस 02 दिसंबर और 29 फरवरी के बीच प्रत्येक मंगलवार, गुरुवार और शनिवार को रद्द रहेगी। गाड़ी नंबर 12987 सियालदह अजमेर सुपर फास्ट एक्सप्रेस 03 दिसंबर और 01 मार्च के बीच प्रत्येक बुधवार, शुक्रवार और रविवार को रद्द रहेगी। आंशिक रूप से ट्रेन नंबर 12177 हावड़ा-मथुरा साप्ताहिक एक्सप्रेस की यात्रा 01 दिसंबर से 23 फरवरी तक आगरा और मथुरा के बीच रद्द रहेगी। ट्रेन नंबर 12178 मथुरा-हावड़ा साप्ताहिक एक्सप्रेस की यात्रा 04 दिसंबर से 26 फरवरी तक मथुरा और आगरा के बीच रद्द रहेगी। दुर्ग छपरा एक्सप्रेस एवं छपरा दुर्ग एक्सप्रेस भागलपुर आनंद विहार भागलपुर सियालदह अजमेर सियालदह समेत अन्य ट्रेनों के फेरे भी को कम किए गए हैं।
रेल सूत्रों अनुसार बताया गया है कि दिसंबर मे कोहरे की वजह से अन्य रेल खंड से गुजरने वाली ट्रेन में अमृतसर जयनगर 3 दिसंबर से 1 मार्च तक गोरखपुर वाराणसी गोरखपुर 1 दिसंबर से 29 फरवरी तक टाटा अमृतसर टाटा 3 दिसंबर से 1 मार्च तक संतरागाछी आनंद विहार संतरागाछी 5 दिसंबर से 27 फरवरी बरौनी अंबाला लाल कुआं 27 फरवरी तक समेत कई ट्रेनों को भी आशिंक रूप से रद्द किया गया है।
वहीं दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के नागपुर मंडल के कन्हान स्टेशन पर 2 से 9 दिसंबर तक विभिन्न तिथियां पर ट्रेने निरस्त किया गया है।
नॉन-इंटरलॉकिंग कार्य को लेकर ट्रेनों का रुट डाइवर्ट
हावड़ा-बर्द्धमान कॉर्ड सेक्शन के चेराग्राम बीएच, गुराप, जौग्राम और मसाग्राम स्टेशनों पर ऑटो सिग्नलिंग कार्य किया जायेगा। इसे लेकर शनिवार व रविवार को सात घंटे के ट्रैफिक और पावर ब्लॉक की योजना बनायी गयी है। इस कारण कुछ ट्रेनों को बैंडल व बर्द्धमान के रास्ते डायवर्ट किया गया है। शनिवार को डायवर्ट होने वाली ट्रेनों में 12331 हावड़ा – जम्मूतवी हिमगिरी एक्सप्रेस व रविवार को 12370 देहरादून-हावड़ा कुंभ एक्सप्रेस, 12352 राजेंद्र नगर-हावड़ा एक्सप्रेस, 12334 प्रयागराज रामबाग- हावड़ा विभूति एक्सप्रेस आदि ट्रेन शामिल हैं।
इधर, नॉन इंटरलॉकिंग को लेकर 13425 मालदा टाउन सूरत 2 और 9 दिसंबर को 13426 सूरत मालदा टाउन एक्सप्रेस 4 और 11 दिसंबर को रद्द कर दी गई है। वही उत्तर रेलवे के लखनऊ मंडल में पटरंगा रूदौली रेलखंड पर दोहरी करण कार्य से जुड़े इंटरलॉकिंग लेने का फैसला किया गया है। जिसको लेकर कई ट्रेनों का मार्गो मे परिवर्तन किया गया है। जिसमें हावड़ा योग नगरी ऋषिकेश हावड़ा दून एक्सप्रेस 3 से 9 दिसंबर तक वाराणसी एमबीडी प्रतापगढ़ लखनऊ के होकर चलेगी। कोलकाता जम्मू तवी एक्सप्रेस जाफराबाद सुल्तानपुर लखनऊ के मार्ग होकर चलेगी।



