
Deoghar News : अलग- अलग स्थानों पर हुए सड़क हादसे में तीन महिला सहित चार लोग घायल हो गये। सभी घायलों को इलाज के लिये देवघर सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

बिहार के जमुई जिले के चकाई थाना इलाके में हुए सड़क हादसे में कोडरमा जिला के नवलसाही थाना क्षेत्र के लालोडीह खेसमी निवासी मामता देवी गंभीर रूप से घायल हो गयी।

पहले उसे चकाई स्थित रेफर अस्पताल में इलाज के लिये पहुंचाया गया। जहां उसकी हालत गंभीर देखते हुए बेहतर इलाज के लिये देवघर सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया। स्वजनों में बताया कि ममता देवी का मायका दुमका जिला के सरैयाहाट थाना क्षेत्र के बारोडीह गांव में है।
वह शुक्रवार को ऑटो से मायका आ रही थी। उसी क्रम में चकाई बाजार के पास एक बाइक सवार को बचाने के चक्कर में ऑटो अनियंत्रित होकर सड़क किनारे बिजली पोल से जा टकारया।
इस घटना में ममता देवी गंभीर रूप से घायल हो गयी। वहीं अन्य स्थानों पर हुए सड़क हादसे में बिहार के बांका जिला के बेलहर थाना क्षेत्र के फुलीडुमर निवासी सचिन तुरी, कटोरिया निवासी रवीना खातुन देवघर जिला के मधुपुर थाना क्षेत्र के सोनाजोरी निवासी पावर्ती देवी घायल हो गयीं। सभी घायल का इलाज देवघर सदर अस्पताल में किया जा रहा है।



