
जसीडीह (देवघर): चलती ट्रेन से ट्रॉली बैग लेकर भाग रहे एक आरोपी को जसीडीह आरपीएफ ने रंगे हाथ गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।

मिली जानकारी के अनुसार पश्चिम बंगाल के वर्द्ममान जिला के कुल्टी निवासी प्रीति सिंह पटना धनबाद इंटरसिटी एक्सप्रेस में सवार होकर जा रही थी। वह अपने आरक्षित सीट पर बच्ची के साथ लेटी हुई थी । इसी दौरान जसीडीह स्टेशन पर गाड़ी रूकने के पूर्व ही एक व्यक्ति सीट के नीचे रखे ट्रॉली बैग को लेकर जसीडीह स्टेशन पर उतार कर भाग निकला।

महिला ने अपने ट्रॉली बैग को गायब पाकर घटना की जानकारी प्लेटफार्म पर गश्त कर रहे आरपीएफ के कर्मीयो को दी। चोरी की जानकारी मिलते ही आरपीएफ ने पूरे परिसर को घेरकर छानबीन शुरू की। इस दौरान बिहार के बेगूसराय जिला के बरौनी थाना के विहट गांव निवासी रामबाबू कुमार एक लाल रंग की ट्रॉली बैग लेकर जा रहा था। आरपीएफ ने संदेह के आधार पर कब्जे में लेकर उससे पूछताछ की। आरोपी द्वारा किसी प्रकार की जानकारी नहीं दे पाने पर आरोपी को थाना लाया गया। जहां महिला ने ट्रॉली बैग की पहचान कर ली। जिसके बाद आरोपी को हिरासत में लेकर जीआरपी थाना को सौंप दिया गया है।
बैग में सोने के जेवरात, कपड़ा समेत कागजात मौजूद था ।


