
Deoghar: देवघर नगर थाना क्षेत्र के गणेश मार्केट के पास करंट लगने से एक मजदूर की मौत हो गई। मृतक रोहित कुमार गोड्डा जिले के ललमटिया का रहने वाला था।

घटना के संबंध में बताया गया कि गणेश मार्केट में एक घर का निर्माण कार्य चल रहा था। इसके लिए ट्राली का इस्तेमाल किया जा रहा था। मजदूर रोहित ट्राली पर चढ़कर उपर की ओर जा रहा था। इस दौरान उसे अचानक बिजली का झटका लगा और वह उपर से नीचे आ गिरा।

हादसे में 18 वर्षीय रोहित गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे इलाज के लिए देवघर सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।
घटना की जानकारी पुलिस को दे दी गई है। पुलिस छानबीन में जुटी हुई है।


