
देवघर: देवघर एम्स ओपीडी के उद्घाटन के दौरान सांसद निशिकांत दुबे की मौजूदगी देवघर डीसी को पसंद नहीं है। या यूँ कह लें कि सत्ता के इशारे पर देवघर डीसी का यह तुगलकी फरमान है कि डॉ. निशिकांत देवघर एम्स ओपीडी उद्घाटन के कार्यक्रम में न उपस्थित हों। ये कहना है गोड्डा सांसद डॉ. निशिकांत दुबे का।

डॉ. निशिकांत दुबे की मौजूदगी पर देवघर डीसी द्वारा रोक लगाये जाने की सूचना पर सांसद निशिकांत बिफर पड़े हैं। उन्होंने अपने ट्वीट के जरिये इस तुगलकी फरमान की जानकारी लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला, स्वास्थ्य मंत्री डॉ. हर्षवर्द्धन को देते हुए देवघर डीसी को बर्खास्त करने की मांग की है।

डॉ. निशिकांत ने ट्वीट कर लिखा है ” माननीय@ombirlakota @loksabhaspeaker @drharshvardhan जी माननीय @narendramodi जी के बहुमूल्य तोहफ़ा देवघर एम्स के ओपीडी के 26 जून के उद्घाटन में @DCDeoghar मुझे जाने से रोक रहा है,स्थानीय सांसद व एम्स का सदस्य होने के नाते मेरे अधिकारों का हनन है,इस DC को @DoPTGoI बर्खास्त करे.”
बता दें कि देवघर एम्स ओपीडी का उद्घाटन 26 जून को ऑनलाइन होना है। उद्घाटन कार्यक्रम में गोड्डा लोकसभा सांसद डॉ. निशिकांत दुबे फिजिकली उपस्थित होने वाले हैं। जिसपर फ़िलहाल डीसी देवघर द्वारा रोक लगाए जाने की बात सामने आ रही है।


