
रांची: झारखंड सरकार की ओर से प्रवासी श्रमिकों के लिए प्रवासी नियंत्रण कक्ष तैयार किया है। इसके ज़रिये देश के विभिन्न राज्यों व विदेशों में रहने वाले झारखंड के श्रमिकों की समस्याओं का समधान किया जाएगा। श्रम मंत्री सत्यानंद भोक्ता ने बुधवार को इसकी शुरुआत की।

मंत्री सत्यानंद ने कहा कि इस महामारी में श्रमिकों की हर समस्या के समाधान के लिए सरकार तत्पर है। उन्होंने बताया कि पिछली बार भी लाखों की संख्या में श्रमिकों को मदद की गई थी। इस बार भी स्पेशल ट्रेन से श्रमिकों को अपने राज्य वापस लाया जा रहा है। उन्हें किसी प्रकार की परेशानी न हो इसके लिए ये कंट्रोल रूम शुरू किया गया है। इसमें फिया फाउंडेशन भी मदद कर रहा है।
इन नंबरों पर फोन कर बता सकते हैंं अपनी परेशानी
- 0651-2481055
- 0651-2480058
- 0651-2480083
- 0651-2482052
- 0651-2481037
- 0651-2481188
इन नंबरों पर कर सकते हैं व्हाट्स ऐप
- 9470132591
- 9431336427
- 9431336398
- 9431336472
- 9431336432



