रांची।

रांची में कोरोना का संक्रमण अब भारतीय किक्रेट के पूर्व कैप्टन महेंद्र सिंह धोनी के फार्म हाउस तक पहुंच गया है। इनके पिता पान सिंह धोनी और माता देवकी देवी कोरोना संक्रमित हो गए हैं। दोनों को रांची के पल्स हॉस्पिटल में एडमिट कराया गया है।

हॉस्पिटल में डॉक्टर की निगरानी में दोनों का इलाज चल रहा है। दोनों फिलहाल स्टेबल हैं। फिलहाल उनको खांसी, बुखार और कमजोरी है।
फॉर्म हाउस में रहते हैं माता-पिता

धोनी के माता-पिता ललगुटुवा स्थित फॉर्म हाउस में रहते हैं। यहां उनकी सब्जी की खेती के साथ गौपालन भी चल रहा है। यहां से उनकी सब्जियों और दूध की सप्लाई भी रांची के बाजार में होती है। दो दर्जन से ज्यादा कर्मचारी यहां काम करते हैं।




