देवघर।

देवघर में अपराधी बेलगाम हो रहे हैं। बड़ी आसानी से बड़ी घटना को अंजाम देकर रफूचक्कर हो जाते हैं। सोमवार को भी बेखौफ अपराधियों ने तांडव किया है।

अपराधियों ने देवघर नगर थाना क्षेत्र के बिलासी मोहल्ले के शिवपुरी में एक युवक की गोली मारकर हत्या कर दी है।

जानकारी के मुताबिक बाल भारती के बगल में राहुल झा घर में खाना खा रहा था, तभी किसी ने उसे फ़ोन कर घर से बाहर बुलाया। राहुल जैसे ही बाहर निकला घर के दरवाजे पर ही उसे गोली मार दी गयी। गोली सीधे राहुल के माथे में जा लगी। राहुल वहीं पर गिर पड़ा, जबकि अपराधी बड़े आसानी से फरार हो गए।
आनन-फानन में घायल राहुल को परिजनों ने देवघर सदर अस्पताल पहुंचाया, लेकिन डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
घटना के बाद पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई है।



