

पाकुड़।

पाकुड़ नगर थाना क्षेत्र के दुर्गापुर गांव में बंद पड़े खदान में शुक्रवार की शाम गिरे युवक रंजू कुमार मंडल की लाश शनिवार गांव के लोगों ने खदान से बाहर निकाला।

मृतक के पिता बड़ी अलीगंज निवासी नंदलाल मंडल दुर्गापुर गांव में एक छोटे से मकान में रहते हैं। घर के चंद कदम दूर पीछे की खदान वर्षों से बंद है। जिसमे करीब 100 फीट पानी भरा हुआ है। शुक्रवार को रंजू कुमार करीब 6 बजे अपने घर से शौच जाने निकला था, तभी अचानक पैर फिसलने से खदान में गिर गया। रात हुई तो रंजू की तलाश शुरू की गई, लेकिन अंधेरा हो जाने से खदान में उसकी तलाश बंद कर दी गई थी। शनिवार को सुबह गांव के युवकों ने खदान में रंजु की तलाश शुरू की और बांस की सहायता से खदान से रंजु का शव बाहर निकाला गया।

शव को निकालने के बाद पुलिस को सूचना दी गयी। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल सोनाजोड़ी भेज दिया है। पुलिस ने बताया कि पोस्टमार्टम करवा कर शव परिजनों को सौप दिया जाएगा। इधर परिवार का रो रो कर बुरा हाल है।




