

देवघर।

16 मार्च को होने वाले रेडक्राॅस सोसाईटी, देवघर में कार्यकारिणी सदस्यों के चुनाव को लेकर देवघर अनुमंडल पदाधिकारी सह अनुमंडल दंडाधिकारी (SDM) दिनेश कुमार यादव ने चुनाव संबंधी आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किये हैं।

अनुमंडल पदाधिकारी सह अनुमंडल दंडाधिकारी दिनेश कुमार यादव द्वारा जानकारी दी गई है कि रेडक्राॅस सोसाईटी, देवघर के सभी सदस्यों को सूचित किया गया है कि रेडक्राॅस सोसाईटी, देवघर में कार्यकारिणी सदस्यों का चुनाव 16 मार्च को सुबह साढ़े 9 बजे से दोपहर 03 बजे तक कुमैठा स्टेडियम (बेडमिंटन हाॅल), देवघर में निर्धारित है। साथ ही दोपहर 03 बजे के बाद वोट से संबंधित किसी भी प्रकार का दावा/आपत्ति मान्य नहीं होगा।
Also Read: CM हेमंत सोरेन का बड़ा ऐलान: बेरोजगारों को 5 हजार भत्ता, 75 % नौकरी झारखंड के युवाओं को
चुनाव संबंधी आवश्यक दिशा-निर्देश
1. प्रत्येक वोटर तीन लोगों के लिए मतदान करेंगे।
2. वोट नाम से नहीं बल्कि क्रमांक संख्या से करना होगा।
3. इसलिए जिन तीन प्रत्याशियों का आप चयन करना चाहते हैं, उन तीन प्रत्याशियों का क्रमांक संख्या (जो इस सूची में दी गई है) क. ख. ग. में अंकित करेंगे। साथ हीं सुलभ के लिए प्रत्याशियों का क्रमांक पहले से ही स्मरण में रखें।
4. सभी मतदाता अपना-अपना एक फोटो पहचान पत्र साथ में अवश्य रखेंगे।




