विज्ञापन:-
रांची।
झारखंड प्रदेश कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष डॉ. अजय कुमार एक बार फिर से कांग्रेस पार्टी में शामिल हो गए हैं। डॉ. अजय का आम आदमी पार्टी (आप) से मोहभंग हो गया है। आइपीएस अधिकारी रहे डॉ. अजय एक साल पहले कांग्रेस छोड़कर आम आदमी पार्टी में शामिल हुए थे।
एक साल पहले कांग्रेस का दामन छोड़कर केजरीवाल की पार्टी 'आप' का दामन थामने वाले पूर्व कांग्रेस सांसद डॉ. अजय कुमार ने एक फिर घर वापसी की है। डॉ. अजय कुमार आज से एक साल पहले कांग्रेस को छोड़़ आप में शामिल हुए थे। आम आदमी पार्टी ने उन्हें राष्ट्रीय प्रवक्ता बना दिया था। लेकिन एक साल के अंदर ही उनका आम आदमी पार्टी से मोहभंग हो गया और फिर से वह कांग्रेस में लौट आए हैं। अजय कुमार की कांग्रेस में वापसी के प्रस्ताव पर पार्टी की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी ने मुहर लगाई है।
विज्ञापन:-
गौरतलब है कि 2019 लोकसभा चुनावों में कांग्रेस के खराब प्रदर्शन के बाद अजय कुमार ने प्रदेश अध्यक्ष पद से इस्तीफा दे दिया था। कांग्रेस छोड़ते समय अजय कुमार ने एक पत्र लिखा था जिसकी भाषा बेहद तल्ख थी। उन्होंने अपने पत्र में लिखा था कि कांग्रेस के कार्यकर्ता पार्टी की बजाय नेताओं की वफादारी करते हैं। कांग्रेस को छोड़ते वक्त डॉ अजय कुमार ने राहुल गांधी को चार पन्नों का एक पत्र लिखकर इसकी जानकारी दी थी। साथ ही उस वक्त पार्टी में डॉ अजय कुमार और सुबोधकांत सहाय के बीच के विवाद का जिक्र भी किया था। राहुल गांधी को लिखे पत्र में उन्होंने सीधे तौर पर पूर्व केंद्रीय मंत्री सुबोधकांत सहाय को निशाने पर लिया था। इसके अलावा डॉ अजय कुमार ने कहा था कि पार्टी के पद पर काम करते हुए मुझे कई मोर्चों पर हस्तक्षेप का सामना करना पड़ा। अपनी ईमानदारी की वकालत करते हुए उन्होंने लिखा था कि पार्टी को पंचायत से लेकर ब्लॉक स्तर तक मजबूत किया, जहां पहले कांग्रेस मौजूद नहीं थी।
पार्टी में फिर से शामिल होने पर डॉ. अजय कुमार ने सोनिया गांधी, राहुल गांधी, केसी वेणुगोपाल और आरपीएन सिंह का आभार जताया है।
विज्ञापन:-