
Deoghar: देवघर नगर थाना इलाके से साइबर ठगी के आरोप में मध्यप्रदेश की शहडोल साइबर पुलिस ने एक व्यक्ति को पकड़कर पुछताछ करने में जुटी है। आरोपी का नाम विकास कुमार वर्णवाल पिता दयानन्द वर्णवाल है जो बरमसिया इलाके का रहने वाला है।

बताते चलें कि पिछले दो दिनों से मध्यप्रदेश के शहडोल साइबर सेल की पुलिस दल में शामिल विनोद सिंह, पवन कुमार शुक्ला, रौशन कुमार सहित अन्य कर्मी साइबर ठगी के मामले में आरोपी की तलाश में जुटे थे। नगर थाना के सहयोग से रविवार को छापेमारी कर आरोपी को दबोच लिया।

बताया जाता है कि उसके पास से जो मोबाइल मिला है उससे शहडोल के रहने वाले एक व्यक्ति से लगभग एक लाख रूपये की ठगी की गयी है। समाचार लिखे जाने तक शहडोल पुलिस आरोपी का मेडिकल करा कर ट्रांजिट रिंमाड पर ले जाने में जुटी थी।


