रांची।
झारखंड हाई कोर्ट से सांसद निशिकांत दुबे की पत्नी अनामिका गौतम को बड़ी राहत मिली है। उच्च न्यायालय ने देवघर में चल रही जमीन विवाद को लेकर प्रोसीडिंग पर रोक लगा दी है।
न्यायाधीश राजेश शंकर की अदालत में देवघर के जमीन मामले से संबंधित याचिका पर सुनवाई हुई। सांसद निशिकांत दुबे की पत्नी अनामिका गौतम की देवघर में जमीन रजिस्ट्री मामले में देवघर डीसी कार्यालय में चल रही प्रक्रिया पर झारखंड हाई कोर्ट ने रोक लगा दी है। अदालत ने प्रार्थी पर किसी भी तरह की पीड़क कार्रवाई नहीं करने का आदेश दिया है।