पाकुड़।
पाकुड़ जिले के महेशपुर थाना क्षेत्र के बासमति गाॅव में बाॅसझाड़ के निकट 20 वर्षीय विवाहित महिला की गला रेत कर हत्या करने का मामला प्रकाश में आया है ।
प्राप्त जानकारी के मुताबिक 20 वर्षीय विवाहित पायल देवी की गला रेत कर हत्या कर दी गयी है। मृतका अपने मायके में रह रही थी, मृतका पायल देवी के 6 माह का एक बच्ची है। पिछले कुछ दिनो से अपने सुसराल में विवाद चल रहा था। विवाद के चलते अपने सुसराल में नही रह कर मायके में रह रही थी। पायल की शादी रांगा थाना क्षेत्र में हुई थी।
जैसे ही घटना की जानकारी गाॅव के लोगो को मिली, आसपास के लोग इकट्ठा हो गये।
इधर, घटना की सूचना पुलिस को मिलते ही घटना स्थल पर आकर पुलिस ने लाश को कब्जे में लेकर पुछताछ कर रही है। पुलिस हर बिन्दु पर जाॅच कर रही है। हत्या के पीछे क्या राज है? लाश के आसपास पुलिस को कुछ सुराग मिले उसकी तलाशी कर रही है। पुलिस ने मृतका के पिता से पुछताछ की।
घटना के बाद परिवार वालो को रो-रो कर बुरा हाल है।