मधुपुर (देवघर)
भाजपा किसान मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष पवन साहू ने रविवार को मधुपुर के अग्रसेन भवन में भाजपा के सभी आठ मोर्चा के 23 मंडलों के अध्यक्षों व पार्टी पदाधिकारियों के साथ परिचय सह संगठनात्मक बैठक में मधुपुर के होने वाले विधानसभा उपचुनाव में भाजपा की जीत सुनिश्चित करने को लेकर हुंकार भरा।
इस दौरान उन्होंने मोर्चा के पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं से कहा कि कांग्रेस, राजद के गठजोड़ से चल रही हेमंत सरकार के किसान व जन विरोधी नीतियों से गांव-गांव और घर-घर जाकर लोगों को अवगत कराएं।
देवघर विधायक सह भाजपा जिला अध्यक्ष नारायण दास ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि जिस तरह आप लोगों ने संगठन के कार्यों में शामिल होकर सफल बनाने का काम किया है। इसकी चर्चा प्रदेश संगठन तक है। हाल ही में देवघर पधारे प्रदेश उपाध्यक्ष दीपक प्रकाश का जिस तरह से कार्यकर्ताओं ने गर्मजोशी के साथ स्वागत किया इसकी सराहना उन्होंने ट्वीट के माध्यम से साझा किया है।
प्रदेश अध्यक्ष ने कार्यकर्ताओं के प्रति आभार जताते हुए कहा है कि भाजपा ही सही मायने में कार्यकर्ताओं की पार्टी है।यही वजह है की मुझ जैसे कार्यकर्ता को दो-दो बार विधायक बनाने का काम किया है। कहा कि मधुपुर विधानसभा उपचुनाव की सीट को फतह करने के लिए कोई कसर नहीं रखी जाएगी। इस सीट से जीत होने के तुरंत बाद भाजपा की सरकार राज्य में बनेगी। इसके लिए सभी कार्यकर्ताओं को आत्मचिंतन, आत्ममंथन करने की आवश्यकता है तभी भाजपा को सफलता मिलेगी।
उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी का पतन हो चुका है। एक समय कांग्रेस का चुनाव चिन्ह जोड़ा बैल था। उसके बाद भी आज किसानों का विरोध करने का काम कर रही है। दिल्ली में बैठे झूठे किसानों का साथ दे रही है। मधुपुर विधानसभा का उपचुनाव सिर्फ मधुपुर का ही नहीं बल्कि झारखंड के तकदीर का फैसला करने वाला चुनाव साबित होगा। पार्टी के अंदर मंथन का दौर चल रहा है। पूरी मजबूती के साथ उपचुनाव पार्टी लड़ेगी। सारे भेदभाव भुलाकर सभी लोग एक साथ मिलकर पार्टी की जीत सुनिश्चित करने को लेकर कमर कस लें। सभी कार्यकर्ताओं को मोदी जी के विकास कार्यों व किसानों के लिए लागू योजनाओं को गांव गांव जाकर आम अवाम को अवगत कराएं।