


देवघर।

देवघर उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी मंजूनाथ भजंत्री ने आज विभिन्न विभागों व विभिन्न न्यायालय में लंबित वादों की समीक्षा बैठक का आयोजन समाहरणालय सभागार में किया। इस दौरान DC ने बिंदुवार चल रहे कार्यों की विस्तृत समीक्षा करते हुए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक व उचित दिशा निर्देश दिया।

बैठक के दौरान उपायुक्त ने जिला, प्रखंड व अंचल स्तर के अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि वर्तमान में देश के 10 संवेदनशील जिलों में शामिल है। जहाँ कभी भी कोरोना संक्रमण (Covid Infection) का खतरा बढ़ सकता है। वही एक बार फिर से कोरोना संक्रमण का खतरा विभिन्न राज्यों में बढ़ने के अलावा जिले में भी कोरोना पोजेटिव मरीजों की संख्या में इजाफा हो रहा है। ऐसे में अपने-अपने स्तर से सभी को सतर्क, सजग और सावधान रहने की आवश्यकता है, ताकि संक्रमण फैलने का खतरा न रहें।



