रांची।

रांची मंडल रेल कार्यालय में कार्मिक विभाग में तैनात एक कर्मचारी की कोविड-19 (Covid-19) से मौत हो गई। 12 दिनों तक उनका इलाज राज हॉस्पिटल में चल रहा था। इलाज के दौरान उनकी कोरोना से मौत हो गई।

रांची रेल मंडल के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी नीरज सिंह ने इसकी पुष्टि कर दी है।

बता दें कि 4 दिन पहले ही हार्ट अटैक होने की वजह से सदर अस्पताल में कर्मचारी की मां का निधन हुआ था। कार्मिक विभाग में कोविड-19 से कर्मचारी की मौत के बाद लोग चिंतित हो गए हैं।



