
Deoghar: देवघर उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी शशि प्रकाश सिंह ने पुनासी जलाशय योजना (Punasi Reservoir Project) का विस्तृत स्थल निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने परियोजना के अंतर्गत पूर्ण किये गए और चल रहे विभिन्न निर्माण कार्यों के वस्तुस्थिति का जायजा लिया।
धीमी गति से चल रहे कार्यों पर डीसी ने जताई नाराजगी

इसके अलावा निरीक्षण के क्रम में उपायुक्त शशि प्रकाश सिंह ने जलाशय की सुरक्षा व्यवस्था, डैम में पानी के वर्तमान स्तर और गेटों के संचालन तंत्र का बारीकी से अध्ययन किया। साथ ही शहरी क्षेत्र के निवासियों को स्वच्छ पेयजल उपलब्ध कराने के उद्देश्य से चल रही देवघर शहरी जलापूर्ति योजना के कार्यों का निरीक्षण करते हुए उपायुक्त ने असंतोष व्यक्त किया और कार्य की धीमी गति पर नाराजगी जताई।

उन्होंने संबंधित कार्यकारी एजेंसी और विभागीय अधिकारियों को कार्य की गति बढ़ाने के सख्त निर्देश दिए। आगे निरीक्षण के पश्चात उपायुक्त सीधे पुनासी परियोजना के विस्थापितों हेतु बनाई गई पुनर्वास कॉलोनी की वस्तुस्थिति के साथ विस्थापित परिवारों के लिए उपलब्ध बुनियादी सुविधाओं, आवास की स्थिति और कॉलोनी के रख-रखाव से अवगत हुए।
इस दौरान उपरोक्त के अलावा संबंधित अभियंता व अधिकारी उपस्थित थे।


