देवघर।
देवघर पुलिस ने एक बार फिर चार साइबर अपराधियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार साइबर अपराधियों में से एक देवघर एसपी को फोन कर पकड़ने की चुनौती देने वाला भी है।
शनिवार को आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में डीएसपी मुख्यालय मंगल सिंह जामुदा ने बताया कि सारठ के दुधवाजोरी गांव के रहने वाले 25 वर्षीय टिकैत मेहरा ने जिले के एसपी को फोन कर पकड़ने की चुनौती दी थी। टिकैत मेहरा साइबर अपराध में संलिप्त है। जिसे गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने गिरफ्तार किया है। इसके अलावा 24 वर्षीय पवन कुमार दास, 31 वर्षीय अभिजीत दास और 35 वर्षीय संतोष दास को भी साइबर अपराध के मामले में गिरफ्तार किया गया है। सभी की गिरफ्तारी सारठ थाना क्षेत्र से हुई है। मंगल सिंह जामुदा ने बताया की पवन कुमार दास का आपराधिक इतिहास भी रहा है। ICICI बैंक के Fraud में पवन दास की संलिप्तता रही है।
इन अपराधियों के पास से पुलिस ने 4 मोबाइल और 6 सिम कार्ड भी जब्त किया गया है। गिरफ्तार किये गये साइबर अपराधी आम लोगों से ठगी करने के लिए अलग-अलग हथकंडे अपनाते थे।