जमशेदपुर।
मानगो थाना अंतर्गत इकरा कॉलोनी से पुलिस ने 22 पुड़िया ब्राउन शुगर के साथ दो युवकों को गिरफ्तार किया गया है। जब्त ब्राउन शुगर की कीमत करीब 5 हजार रुपए बताई जा रही है। गिरफ्तार दोनों आरोपी सैफ खान और मो. रफीक अकरम अंसारी को पुलिस ने शनिवार को जेल भेज दिया। दोनों को शुक्रवार की रात करीब 8 बजे दोनों को पुलिस ने खदेड़ कर पकड़ा।
थाना प्रभारी विनय कुमार ने बताया कि पुलिस को युवकों द्वारा ब्राउन शुगर लाने की सूचना मिली थी। इसे लेकर इकरा कॉलोनी क्रॉस रोड नंबर 1 में पुलिस बल तैनात किया गया। एक स्कूटी पर दो युवक आते दिखे। पुलिसकर्मियों ने दोनों को रुकने का इशारा किया तो दोनों स्कूटी घूमाकर भागने लगे। पुलिस ने दोनों को खदेड़ कर पकड़ लिया। दोनों आरोपी आजाद नगर रोड नंबर 17 के रहने वाले हैं। दोनों आरोपी आदित्यपुर से ब्राउन शुगर मानगो ला रहे थे। पिछले कई दिनों से दोनों द्वारा यह काम किया जा रहा था। दोनों घूम-घूमकर लोगों को ब्राउन शुगर ऊंची कीमत में बेचते थे। आरोपियों के पास से दो मोबाइल और एक स्कूटी भी पुलिस ने जब्त की गयी है।
आरोपी सैफ के पास से 12 और सफीक अकरम अंसारी के पास से 10 ब्राउन शुगर की पुड़िया बरामद हुई है।