
Patna: शरूपुर थाना क्षेत्र के खिरोधरपुर गंगा घाट के पास शनिवार को खरना पर गंगा स्नान करने आईं तीन महिलाएं गंगा में डूब गईं। कड़ी मशक्कत के बाद एक महिला को बचा लिया गया लेकिन दो महिलाएं अभी भी लापता हैं।

बताया जा रहा है कि तीनों महिलाएं फतुहा के मोमिन्दपुर की रहने वाली हैं। डूबी दोनों महिलाओं को खोजने के लिए स्थानीय लोगों ने मोमिन्दपुर में नेशनल हाइवे पर जाम लगा दिया और एनडीआरएफ की टीम को बुलाने की मांग की। फिलहाल, पुलिस स्थिति को संभालने में लगी हुई है।


