
Deoghar: देवघर नगर थाना इलाके में मंगलवार की रात अपराधी ने बेखौफ हो कर फायरिंग की घटना अंजाम दे कर पुलिस को चुनौती देने का काम किया है। मंगलवार रात को नगर थाना क्षेत्र में करीब तीन घंटे के अंदर दूसरी गोलीकांड को अंजाम दिया।

बदमाशों ने पहला गोली कांड देर शाम 8 बजे के आसपास थाना इलाके के खोरादाह में जान मारने की नियत से सीताराम यादव को गोली मार कर गंभीर कर दिया। एसडीपीओ पवन कुमार, सर्किल इंस्पेक्टर सहदेव प्रसाद प्रभारी नगर थाना प्रभारी रविंद्र सिंह, कुंडा थाना प्रभारी प्रवीण कुमार सदलबल सदर अस्पताल में सीताराम से घटना की बावत जानकारी ही ले रहे थे कि अपराधियों ने सदर अस्पताल से कुछ ही दुरी पर रात करीब 11:10 बजे झौसागढ़ी सदर अस्पताल रोड स्थित एक घर पर तीन राउंड फायरिंग हुई।

उक्त घर के सामने उसी मोहल्ला निवासी वीडियोग्राफी का काम करने वाले आनंद मोहन की कार में गोली लगी जिससे उसके का कार का पिछला शीशा चकनाचूर हो गया। हालांकि इस घटना में कोई हताहत नहीं हुआ।
घटना की सूचना मिलते ही एसडीपीओ पवन कुमार सहित नगर के प्रभारी थानेदार रविंद्र कुमार, एसआई चंदन दुबे पुलिस बलों के साथ घटनास्थल पर पहुंचे और जांच पड़ताल में जुट गये। पुलिस ने आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे को भी खांगला। समाचार लिखे जाने तक पुलिस मामले कि छानबीन में जुटी थी।


