

देवघर।

आम जनता की सहूलियत के लिए ग्रामीण बैंक अनेकों स्किम लाई हैं। जिसका लाभ भी ज्यादातर लोगों को मिल रहा है। ऐसे में जीवन रहते हुए और कोई अनहोनी हो जाने पर जीवन के बाद भी परिवार वालों को राहत मिले ऐसी भी कई स्कीम्स है। ऐसे ही स्किम के तहत झारखंड राज्य ग्रामीण बैंक ने एक परिवार को बड़ी राहत दी। जहां एक व्यक्ति ने बीमा करा रखा था। लेकिन सड़क हादसे में उनकी मौत हो गयी थी।

देवीपुर सड़क पर हादसे का शिकार हुए सूड़ियाबांधी निवासी महादेव दास की पत्नी रूबी देवी को 10 लाख रूपये दुर्घटना बीमा का झारखंड राज्य ग्रामीण बैंक देवघर द्वारा दिया गया। 10 लाख रूपये का चेक झारखंड राज्य ग्रामीण बैंक देवघर के क्षेत्रीय प्रबंधक रवि शंकर लाल, शाखा प्रबंधक राजन मिश्रा ने मृतक की पत्नी को सौंपा।
क्षेत्रीय प्रबंधक रवि शंकर लाल ने बताया कि महादेव दास ने देवघर के भोजपुर स्थित झारखंड राज्य ग्रामीण बैंक में दुर्घटना बीमा कराया था। बीमा का प्रीमियम 500 रुपया प्रतिवर्ष था। सड़क हादसे में महादेव दास की मृत्यु के बाद बैंक द्वारा बीमा की राशि उनकी पत्नी को सौंप दिया गया है।
जानकारी हो कि महादेव दास की मौत 2 जून 2020 को देवीपुर में हुए सड़क हादसे में हो गई थी।
रूबी देवी को चेक प्रदान करते समय मौके पर बैंक के क्षेत्रीय प्रबंधक रवि शंकर लाल, भोजपुर शाखा प्रबंधक राजन मिश्रा, विश्वजीत मिश्रा ,सुमन भारती, कुंदन मिश्रा, महेंद्र भगत, दीपक पाठक, राजेंद्र प्रसाद, सुनील कुमार सहित अन्य कर्मचारी मौजूद थे।



