

देवघर।

देवघर पुलिस साइबर ठगी के खिलाफ अभियान चला रही है। यही वजह है कि हर दूसरे दिन साइबर क्रिमिनल्स की गिरफ्तारी हो रही है। एक बार फिर देवघर पुलिस को बड़ी कामयाबी मिली है।
11 साइबर अपराधी गिरफ्तार

पुलिस ने साइबर गिरोह से जुड़े 11 साइबर अपराधियों को गिरफ्तार किया है। गुरुवार को आयोजित एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में देवघर एसपी अश्विनी कुमार सिन्हा ने बताया कि 11 साइबर अपराधियों को गुप्त सूचना के आधार पर गिरफ्तार किया गया है। इन अपराधियों की गिरफ्तारी खागा, पथरौल और चितरा थाना क्षेत्र से की गयी है।

गिरफ्तार अपराधियों में ये शामिल:-
गिरफ्तार अपराधियों में गुलाम मुस्तफा, अनिकेत कुमार, मनोज पंडित, अवधेश कुमार, दीपक कुमार दास, उमेश कुमार दास, दीपक कुमार दास, किशोर दास, अक्षय भारती, आसिफ अंसारी और मिराज अंसारी का नाम शामिल है।
गिरफ्तार अभियुक्त मनोज पंडित का पूर्व में आपराधिक इतिहास रहा है और पूर्व में साइबर अपराध के मामले में छत्तीसगढ़ पुलिस द्वारा जेल भेजा गया था।
एसपी ने बताया कि इन साइबर अपराधियों के पास से 21 मोबाइल, 32 सिम कार्ड, 15 एटीएम, 10 पासबुक और एक चेकबुक बरामद किया गया है।



