

देवघर।

झारखंड हाई कोर्ट के चीफ जस्टिस (Chief Justice of the Jharkhand High Court) डॉ. रवि रंजन शनिवार को बाबा बैद्यनाथ के दरबार पहुंचे। बाबा मंदिर (Baba Baidyanath Temple) में चीफ जस्टिस ने सपरिवार पूजा-अर्चना की और बाबा का आशीर्वाद लिया।

बाबा बैद्यनाथ की पूजा के बाद जस्टिस डॉ. रवि रंजन ने कहा कि बाबा सब पर आशीर्वाद बनाए रखें यही कामना बाबा बैद्यनाथ से की है। उन्होंने कहा कि पहली कामना विश्व कल्याण, दूसरी कामना देश का कल्याण और तीसरी कामना राज्य का कल्याण हो।
चीफ जस्टिस के मंदिर आगमन को लेकर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए थे। देवघर DC मंजूनाथ भजंत्री, SP अश्विनी सिन्हा, SDM, SDPO समेत कई आला अधिकारी बाबा मन्दिर में मौजूद रहे।



