जमशेदपुर।
जमशेदपुर उलीडीह थाना अंतर्गत मंगल कॉलोनी में गुरुवार की दोपहर दो दोस्तों के बीच पत्थरबाजी हो गई। दोनों तरफ से हुए पत्थरबाजी में करणदीप नामक छात्र गंभीर रूप से घायल हो गया। उसके सिर पर गंभीर चोट आई है।
विवाद का कारण मोबाइल गेम बताया जा रहा है। करणदीप ने बताया कि वह अनुज के मोबाइल पर गेम खेल रहा था। इसी दौरन अनुज भी गेम खेलने के लिए मोबाइल मांगने लगा। इसके कारण दोनों के बीच झगड़ा हो गया। इसके बाद अनुज ने पास में पड़े पत्थर से हमला कर दिया। इधर, अनुज ने बताया- करणदीप ने उसे चाकू दिखाया। चाकू छीन उसने फेंक दिया। इसके बाद करणदीप उसपर पत्थर फेंकने लगा।
बताया जाता है कि करणदीप और अनुज अच्छे दोस्त हैं। लेकिन, मोबाइल गेम के चक्कर में दोनों दोस्त एक दुसरे से भीड़ गये. वहीं, घटना की सूचना पाकर पुलिस भी मौके पर पहुंची। पुलिस मामले की जांच कर रही है।