

देवघर।

उत्पाद विभाग ने जिले के देवीपुर थाना क्षेत्र के हथुयारी गांव में अवैध शराब बनाने के कारोबार का भांडाफोड़ किया। रविवार की देर रात छापेमारी के दौरान RS और IB ब्रांड के नकली स्टीकर समेत शराब बनाने का सामान जब्त किया गया है। हालांकि मौके से आरोपी फरार होने में सफल हो गये ।

उत्पाद विभाग की टीम ने 70 लीटर के दो ड्रम में रखा स्प्रीट, 150 बोतल तैयार अवैध विदेशी शराब, आधा लीटर कैरामल, दो बंडल IB और RS ब्रांड का नकली स्टीकर, शराब भरने के लिए 400 खाली बोतल, 1 बोरा खाली ढक्कन, 1 पीस मिक्सिंग ड्रम, 2 पीस मिक्सिंग बाल्टी, 1 पीस मिक्सिंग जरकीन बरामद की है। यहाँ नकली शराब बना बिहार में खपाया जाता था।
उत्पाद विभाग की टीम ने अवैध शराब बनाने में शामिल 5 लोगों पर FIR दर्ज किया है। अवैध शराब बनाने के कारोबार में मुख्य सरगना विनोद यादव उर्फ गुड्डू यादव समेत दिनेश यादव, जनार्धन यादव, रवि यादव और बरूण यादव शामिल है। पांचों की गिरफ्तारी के लिए टीम छापेमारी कर रही है।



