

देवघर।

अनुमंडल पदाधिकारी सह अनुमंडल दंडाधिकारी दिनेश कुमार यादव द्वारा Dy. Chief Engineer (Eastern Railway / Asansol) के आग्रह पर सत्संगनगर और रोहिणी पथ पर ROB का निर्माण कार्य के लिए अर्जित भूमि पर अवस्थित भवनों को तोड़ने के लिए 19 जनवरी और रोहिणी ROB में 20 जनवरी को दण्डाधिकारी और पुलिस बल प्रतिनियुक्त करने का निर्देश संबंधित अधिकारियों व पुलिस पदाधिकारियों को दिया गया है।

इसके अलावे उक्त निर्धारित तारीख को सत्संगनगर और रोहिणी पथ पर ROB का निर्माण कार्य के लिए अर्जित भूमि को अतिक्रमण मुक्त कराने के लिए उमाशंकर प्रसाद , भूमि सुधार उप समाहर्ता, देवघर की प्रतिनियुक्त वरीय दण्डाधिकारी के रूप में और उनके सहयोग के लिए अनिल कुमार सिंह, अंचल अधिकारी, देवघर / मीनाक्षी भगत, कार्यपालक दण्डाधिकारी, देवघर और रमेश चन्द्र तिवारी, कानूनगो, जिला भू अर्जन कार्यालय, देवघर और आलोक कुमार व हरिनंदन यादव, अमीन, दोनों विशेष भू अर्जन कार्यालय, देवघर / संतोष कुमार,अंचल अमीन, देवघर अंचल की प्रतिनियुक्ति मापी कार्य के लिए की जाती है। साथ ही संबंधित पुलिस पदाधिकारियों को प्रतिनियुक्त दण्डाधिकारी से समन्वय स्थपित करते हुए निर्धारित तिथि को पर्याप्त संख्या में सशस्त्र पुलिस बल और महिला पुलिस बल की प्रतिनियुक्ति करने का निर्देश दिया गया है।



