
Deoghar: दुमका जिला के सरैयाहाट थाना क्षेत्र के ककनी गांव निवासी एक व्यक्ति अनियंत्रित बाइक से गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल का नाम सुरेश साह है।

आनन फानन में परिजनों के द्वारा उसे एंबुलेंस से इलाज के लिये सदर अस्पताल देवघर पहुंचाया गया। जहां से प्राथमिक इलाज के बाद उसकी स्थिति को गंभीर देखते हुए डॉक्टर के द्वारा बेहतर इलाज के लिये उसे हायर सेंटर रेफर कर दिया गया।

परिजनों ने बताया कि सुरेश सरैयाहाट बाजार से बाइक से वापस घर लौट रहा था। उसी दौरान एक ट्रक चालक के द्वारा उसे चकमा दे दिया। जिससे उसकी बाइक अनियंत्रित होकर एक गड्ढे में गिर गया।


