Deoghar: देवघर नगर थाना क्षेत्र के ओम साई कॉलोनी सिंघवा रोड बेलाबगान कालीबाड़ी स्थित एक बंद घर का ताला तोड़कर चोरों ने लगभग दो लाख की जेवरात और नगद 23 हजार रूपये की चोरी कर ली। इसे लेकर गृहस्वामी ओमप्रकाश यादव ने थाना में मामला दर्ज कराया है।

कहा है कि 25 दिसंबर को सपरिवार पैतृक घर पाकुड़ गये थे। 02 जनवरी की रात 8.45 बजे देवघर स्थित आवास लौटे तो देखा कि घर के मेन गेट का ताला टूटा हुआ है। वहीं जब अंदर गया तो अलमारी टूटा हुआ पाया और सारा सामान इधर-उधर बिखरा हु़आ था।

कहा है कि चोरों ने नकदी 23 हजार सहित मंगलसूत्र, अंगुठी, कनवाली, चेन, पायल, कपड़ा जिसकी कीमत लगभग दो लाख है की चोरी कर लिया। नगर पुलिस मामला दर्ज छानबीन में जुट गयी है।



