spot_img
spot_img

सुशांत सिंह राजपूत की बर्थ एनिवर्सरी पर भावुक हुईं रिया चक्रवर्ती

दिवंगत अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की आज बर्थ एनिवर्सरी है। इस मौके पर सुशांत के तमाम चाहनेवाले उन्हें काफी मिस कर रहे हैं और सोशल मीडिया के जरिये अभिनेता के प्रति अपना प्रेम प्रदर्शित कर रहे हैं।

दिवंगत अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की आज बर्थ एनिवर्सरी है। इस मौके पर सुशांत के तमाम चाहनेवाले उन्हें काफी मिस कर रहे हैं और सोशल मीडिया के जरिये अभिनेता के प्रति अपना प्रेम प्रदर्शित कर रहे हैं।

वहीं इस मौके पर अभिनेता की कथित गर्लफ्रेंड एवं अभिनेत्री रिया चक्रवर्ती ने सुशांत सिंह राजपूत को याद करते हुए सोशल मीडिया पर एक अनदेखा वीडियो शेयर किया है, जिसमें सुशांत और रिया मस्ती करते हुए पोज दे रहे हैं। फिर सुशांत उन्हें प्यार से गले भी लगा लेते हैं। रिया ने वीडियो शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा है, ‘मिस यू सो मच।’ इसके साथ उन्होंने दिल वाला इमोजी भी बनाया है।

इसके साथ ही रिया ने अपनी इंस्टा स्टोरी पर भी सुशांत के साथ एक प्यारी सी फोटो भी शेयर की है और इसके साथ भी दिल वाला इमोजी बनाया है।

गौरतलब है कि अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत ने 14 जून, 2020 को मुंबई स्थित अपने फ्लैट में सुसाइड कर लिया था। इस मामले की छानबीन के दौरान सुशांत सिंह राजपूत की कथित गर्लफ्रेंड और अभिनेत्री रिया चक्रवर्ती का नाम सामने आया था। हालांकि, बाद में इस केस में ड्रग एंगल भी सामने आया था।

जिसके बाद एनसीबी मुंबई ने ड्रग्स एंगल से संबंधित दो मामले दर्ज किए थे जो सुशांत की मौत की जांच में सामने आए थे। एनसीबी ने इस मामले के संबंध में रिया और उनके भाई शौविक को गिरफ्तार किया था। हालांकि बाद में दोनों को जमानत मिल गई और फिलहाल जमानत पर बाहर हैं।

जेल से बाहर आने के बाद रिया को कई मुश्किलों का सामना भी करना पड़ा और वह ट्रोलर्स के निशाने पर भी रहीं, लेकिन उन्होंने उस मुश्किल समय में धैर्य के साथ एक मजबूत महिला होने का परिचय दिया। रिया अब सुशांत की मौत के सदमे से उबर कर लाइफ में आगे बढ़ने की कोशिश कर रही हैं।

उनके वर्कफ़्रंट की बात करें तो रिया चक्रवर्ती आखिरी बार इमरान हाशमी और अमिताभ बच्चन की फिल्म चेहरे में अभिनय करती नजर आईं थी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Hot Topics

Related Articles

Don`t copy text!