
मुंबई : बॉलीवुड एक्टर शाहरुख खान के बेटे आर्यन खान को (Aryan Khan) की जमानत याचिका खारिज कर दी गई है। उन्हें क्रूज ड्रग्स केस में एनसीबी ने गिरफ्तार किया था। किला कोर्ट में आज सुबह 11 बजे से इस मामले में सुनवाई जारी थी। अब किला कोर्ट ने फैसला सुनाते हुए आर्यन की जमानत याचिका खारिज कर दी है।

टीवी रिपोर्ट के अनुसार कोर्ट ने कहा कि आर्यन की अर्जी सुनवाई लायक नहीं है। आर्यन का बचाव करते हुए वकील ने कहा कि, स्टार किड सम्मानित परिवार से आते हैं, समाज में उनकी जड़ें हैं, उनके माता-पिता, भाई-बहन सभी यहां हैं और आर्यन के पास भारतीय पासपोर्ट भी है और वह फरार नहीं होगा। सतीश मानशिंदे ने आगे तर्क दिया कि सबूत या आरोपी से छेड़छाड़ का कोई सवाल ही नहीं था और निष्कर्ष निकाला कि इलेक्ट्रॉनिक सबूत पहले ही ले लिए गए थे और अन्य आरोपी अभी भी हिरासत में हैं।

आर्यन खान को कोर्ट में सुनवाई के लिए ऑर्थर रोड जेल ले जाया गया। इसके अलावा उनके साथ अन्य आरोपियों को भी सुनवाई के लिए के लिए कोर्ट लाया गया। बीते दिन मुंबई कोर्ट ने आर्यन खान, अरबाज मर्चेंट और 6 अन्य को 14 दिनों की न्यायिक हिरासत में भेज दिया था। लेकिन रात होने की वजह से आर्यन को पूरी रात एनसीबी के लॉकअप में गुजारना पड़ा।
गौरतलब है कि आर्यन के गिरफ्तारी के बाद से वो सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बने हुए है।


