ओम राउत के निर्देशन में बन रही फिल्म ‘आदिपुरुष’ काफी समय से चर्चा में है। इस फिल्म में साउथ फिल्मों के सुपरस्टार प्रभास ,कृति सेनन और अभिनेता सैफ अली खान लीड रोल में हैं। इन दिनों फिल्म की शूटिंग का काम तेजी से चल रहा है। बीते दिनों इस फिल्म की रिलीज डेट की घोषणा मेकर्स ने की थी।

यह फिल्म अगले साल आज ही के दिन रिलीज होगी। वहीं इस फिल्म की रिलीज का बेसब्री से इन्तजार कर रहे फैंस आज ट्विटर पर हैशटैग आदिपुरुष ट्रेंड भी करवा रहे हैं। यह एक भव्य फिल्म होगी। रिपोर्ट्स के अनुसार इस फिल्म का बजट तीन सौ से चार सौ करोड़ के करीब रखा गया है।

फिल्म ‘आदिपुरुष’ की कहानी पौराणिक कथाओं पर आधारित होगी। फिल्म में प्रभास राम और सैफ अली खान लंकेश का किरदार निभाते नजर आएंगे। वहीं फिल्म में कृति सेनन सीता का किरदार निभाती नजर आयेंगी। फिल्म में इन तीनों के अलावा अभिनेता सनी सिंह भी नजर आएंगे, जो फिल्म में लक्ष्मण के रोल में होगें।
फिल्म के दो शेड्यूल की शूटिंग पूरी हो चुकी हैं और आज से फिल्म के तीसरे शेड्यूल की भी मेकर्स ने शुरू कर दी हैं। फिल्म की कहानी बुराई पर अच्छाई की जीत पर आधारित होगी। इस फिल्म को 3डी में हिंदी और तेलुगु में शूट किया जाएगा और तमिल, मलयालम, कन्नड़ और कई अंतरराष्ट्रीय भाषाओं में डब किया जाएगा।
फिल्म का निर्देशन ओम राउत कर रहे हैं, जबकि फिल्म को भूषण कुमार, कृष्ण कुमार, ओम राउत, प्रसाद सुतार और राजेश नायर प्रोड्यूस करेंगे। यह फिल्म 11 अगस्त, 2022 को सिनेमाघरों में दस्तक देगी।
इसे भी पढ़ें:
- Deoghar: टावर चौक बाजार में ओड़िसा की बुजुर्ग महिला के गले से 10 ग्राम सोने की चेन झपटी
- Deoghar: घर में घुसकर महिला व 13 वर्षीय बेटे पर जानलेवा हमला, महिला रेफर
- Deoghar: थार सवार चार अपराधियों ने दुकानदार से मांगी 50 हजार की रंगदारी, विरोध पर मारपीट व लूटपाट
- रंगदारी व संगठित अपराध के खिलाफ Deoghar पुलिस की बड़ी कार्रवाई, चार गिरफ्तार
- Deoghar से जुड़ा JSSC-CGL पेपर लीक का तार: लिपिक गिरफ्तार, 1200 अभ्यर्थियों को रटाए गए थे क्वेश्चन-आंसर



