नई दिल्ली।

बॉलीवुड एक्टर अक्षय कुमार कोरोना संक्रमित हो गए हैं। इसकी जानकारी उन्होंने सोशल मीडिया पर दी।

उन्होंने बताया कि रविवार सुबह उनके पॉजिटिव होने की पुष्टि हुई। इसके बाद उन्होंने खुद को आइसोलेट कर लिया और वे होम क्वारेंटाइन में हैं। उन्होंने संपर्क में आए लोगों से कोरोना टेस्ट कराने की अपील की है।


