
Deoghar: इन दिनों हिंदुस्तान में झारखंड राज्य स्थित पाकिस्तान खूब चर्चा में रहा। लेकिन, अब इस विवाद को खत्म करने की कवायद शुरू कर दी गई है। दरअसल, देवघर जिला के सारठ अंचल क्षेत्र स्थित सबैजोर पंचायत अंतर्गत नगड़ो गांव के बढ़ी टोला में सारठ अंचलाधिकारी ममता मरांडी पहुंची और बढ़ी टोला को पाकिस्तान के उपनाम से सम्बोधन करने के विवाद की समाप्ती को लेकर एक ग्राम सभा का आयोजन किया।

ग्राम सभा में सबैजोर पंचायत मुखिया खुशबू कुमारी व बगडबरा पंचायत के मुखिया अशोक मण्डल समेत बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद थे। ग्राम सभा के दौरान अंचलाधिकारी ममता मराण्डी ने कहा कि नगड़ो गांव के बढ़ी टोला को कोई भी व्यक्ति पाकिस्तान उपनाम से न बुलाएं। अगर कोई व्यक्ति ऐसे बोलता है तो उन्हें आग्रह पूर्वक ऐसा न करने की सलाह दें।

क्या है मामला
बीते दिनों एक पीसीसी सड़क निर्माण को लेकर ढाड़पोखर से पाकिस्तान तक की निविदा विभागीय स्तर पर निकाली गई थी। इसको लेकर कई समाजसेवी संगठन व कई राजनीतिक दल के लोगों ने विरोध जताया था। इसपर विभाग ने सुधिपत्र जारी कर विवाद को खत्म करने का आग्रह लोगों से किया था। इसी मुद्दे को लेकर सीओ ने सोमवार को नगड़ो गांव के बढ़ई टोला में एक ग्राम सभा कर इस विवाद को जड़ से ही समाप्त करने का ग्रामीणों से आग्रह किया।
जिसपर ग्रामीणों ने कहा कि हम लोग बढ़ी टोला को बढ़ी टोला के नाम से ही हमेशा संबोधित करते आ रहे हैं। लेकिन आश्चर्यजनक है कि हमलोगों को जानकारी नहीं है कि निविदा में कैसे पाकिस्तान का नाम छप गया। और पुरे देश में इसकी चर्चा हो गयी।
इस मौके पर अंचल निरीक्षक अक्षय कुमार सिन्हा, राजस्व कर्मचारी भानु शर्मा के आलवे ग्रामीण अजय कुमार, शंकर राणा, संतोष राणा, रूबी देवी, उपेंद्र राणा, राजेश कुमार राणा, सरस्वती देवी,रविंद्र कुमार राय, अनिल कुमार राय, सुधीर कुमार सिंह, पार्वती देवी, दीपक कुमार राणा, कमली देवी, रेखा देवी समेत बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद थे।



