
NEET Result 2021 Date: National Testing Agency (NTA) ने नीट यूजी परिणाम घोषित कर दिए हैं। बता दें इस सिलसिले में सुप्रीम कोर्ट ने 28 अक्टूबर को एनटीए को नीट परिणाम 2021 जारी करने की अनुमति दे दी थी। तभी से यह स्पष्ट हो गया था कि नीट यूजी 2021 परिणाम कभी भी जारी हो सकते हैं।

नेशनल एलिजिबिलिटी कम एंट्रेंस टेस्ट, NTA NEET रिजल्ट 2021 को नेशनल टेस्टिंग एजेंसी ने कुछ समय पहले घोषित किया था। एनटीए ने व्यक्तिगत उम्मीदवारों के ईमेल आईडी पर स्कोरकार्ड साझा किया है। उम्मीदवार neet official website neet.nta.nic.in से जाकर रिजल्ट चेक कर सकते हैं।
NTA NEET Result 2021
- अपने व्यक्तिगत ईमेल आईडी के वेब लिंक पर जाएं।
- लॉग इन करने के लिए उपयोगकर्ता नाम और पासवर्ड दर्ज करें।
- राष्ट्रीय परीक्षण एजेंसी, एनटीए से ईमेल का चयन करने के लिए नीचे स्क्रॉल करें।
- ईमेल खोलें और स्कोरकार्ड डाउनलोड करें।
- इसके अलावा, भविष्य के संदर्भ के लिए स्कोरकार्ड और एनटीए एनईईटी परिणाम 2021 का प्रिंट लें।


