Ranchi: राष्ट्रपति पद के लिए विपक्ष के साझा प्रत्याशी यशवंत सिन्हा (Yashwant Sinha) ने शनिवार को झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन (Chief Minister Hemant Soren) से मुलाकात की। उन्होंने संयुक्त विपक्ष की एकता का वास्ता देकर सोरेन से समर्थन की अपील की। मुख्यमंत्री आवास में हुई इस मुलाकात के दौरान कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव और झारखंड प्रभारी अविनाश पांडे भी मौजूद रहे।
मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने सिन्हा को अंग वस्त्र और स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया।
गौरतलब है कि झारखंड मुक्ति मोर्चा ने एनडीए की प्रत्याशी द्रौपदी मुर्मू (Draupadi Murmu) को समर्थन देने की घोषणा पहले ही कर दी है। ऐसे में हेमंत सोरेन से यशवंत सिन्हा की इस मुलाकात को सिर्फ औपचारिक भेंट माना जा रहा है। हालांकि इसके पहले विपक्षी दलों की ओर से राष्ट्रपति का बुधवार तय करने के लिए हुई विपक्षी दलों की बैठक में झारखंड मुक्ति मोर्चा के प्रतिनिधि भी शामिल हुए थे।