
Deoghar Crime News: देवघर केकुंडा थाना क्षेत्र की दुधनीय निवासी महेंद्र यादव हत्याकांड में कोर्ट में सरेंडर करने वाले आरोपी प्रिंस राउत को 48 घंटे रिमांड पर लेकर पूछताछ के बाद सोमवार को जेल भेज दिया।

हालांकि पुलिस इस मामले में कुछ भी बताने से इनकार कर रही है। सूत्रों की माने तो पुलिस ने उसके निशानदेही पर हथियार को भी बरामद किया है।

बताते चले की 12 नवंबर की देर शाम को कुंडा थाना क्षेत्र की दुधनिया निवासी महेंद्र यादव की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। बताते चलें कि मृतक की पत्नी के बयान पर 10 नामजद एवं 5- 6 की संख्या में अज्ञात पर हत्या करने का मामला दर्ज कराया गया था।
इस मामले में पुलिस अब तक 11 लोगों को जेल भेज चुकी है जबकि कई फरार चल रहे हैं।


