
Deoghar : रविवार को बाबा मंदिर के निकास द्वार से जबरन प्रवेश कर रही महिला को पुलिस ने बलपूर्वक रोकने का प्रयास किया। इस दौरान महिला श्रद्धालु घायल हो गयी।

घायल महिला श्रद्धालु को इलाज के लिए बाबा मंदिर उप स्वास्थ्य केन्द्र ले जाया गया। वहां प्राथमिक उपचार के बाद उसे छोड़ दिया गया।

घायल महिला श्रद्धालु अनिता कुमारी शहर के वीआइपी चौक के पास स्थित वृजभान सिंह पथ की रहने वाली है। घटना के संबंध में बताया गया कि उक्त महिला बाबा मंदिर के निकास द्वारा से जबरन प्रवेश करने का प्रयास कर रही थी।
पहले पुलिस वालों ने उसे समझाया। लेकिन जब जबरन घुसने का प्रयास करने लगी तो पुलिस को बल प्रयोग करना पड़ा।
इस क्रम में उसे चोट लग गयी और खून बहने लगा। महिला ने घटना की शिकायत बाबा मंदिर कंट्रोल रूम में किया है।



