
Deoghar : देवघर जिला विधिक सेवा प्राधिकार (डालसा) द्वारा “न्याय सदन” स्थित सभागार में पारा लीगल वॉलेंटियर्स (पीएलवी) हेतु क्षमता निर्माण-सह-प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया।

कार्यक्रम का उद्घाटन करते हुए डालसा के सचिव-सह-न्यायिक पदाधिकारी संदीप निशित बारा ने कहा कि पारा लीगल वॉलेंटियर्स न्यायपालिका और आम जनता के बीच एक महत्वपूर्ण सेतु की भूमिका निभाते हैं।

उन्होंने कहा कि पीएलवी का मुख्य दायित्व है—आम लोगों की समस्याओं को न्यायपालिका तक पहुंचाना, कानूनी जागरूकता बढ़ाना तथा जरूरतमंदों तक न्याय की सुविधाएं उपलब्ध कराने में सहयोग करना।
सचिव बारा ने प्रशिक्षण सत्र में पीएलवी के कर्तव्यों, अधिकारों और उनकी प्रभावी भूमिका पर विस्तार से जानकारी दी।कार्यक्रम में चीफ एल.ए. सज्जन कुमार मिश्र, उनकी टीम के सदस्य, डालसा कार्यालय अधीक्षक संजय प्रसाद सिन्हा तथा पीएलवी सेतु सुमन, सुभाष कुमार, मनीष कुमारी, संजीव कुमार, अरविंद कुमार, ललन कुमार सहित अन्य प्रतिभागी उपस्थित रहे।
प्रशिक्षण के दौरान उपस्थित सभी पीएलवी को विधिक सेवाओं की पहुंच को और अधिक प्रभावी बनाने तथा समाज के अंतिम व्यक्ति तक न्याय की किरण पहुंचाने का संकल्प दिलाया गया।


