
Deoghar: गर्म पानी से झुलसकर गंभीर रूप से जख्मी हुए एक मासूम की सदर अस्पताल में इलाज के क्रम में मौत हो गयी।

मृतक का नाम तीन वर्षीय सत्यम कुमार है जो बांका जिला के कटोरिया थाना क्षेत्र के ढ़ाकामोड़ का रहने वाला था। परिजन बिना पोस्टमार्टम कराये ही शव को अपने साथ लेकर चले गये।

बताया जाता है कि चुल्हे पर गर्म पानी चढा था। वह खेलने के क्रम में गर्म से भरे बर्तन से जा टकराया। जिससे वह गर्म पानी की चपेट में आकर गंभीर रूप से झुलस गया।
उपरांत परिजनों द्वारा उसके इलाज के लिये सदर अस्पताल लाया गया। जहां इलाज के क्रम में उसकी मौत हो गयी।


