
देवघर: देवघर नगर थाना क्षेत्र अंतर्गत डीएवी स्कूल के पास शुक्रवार की रात चाकूबाजी का मामला सामने आया है। इस घटना में एक व्यक्ति घायल हो गया है। घायल व्यक्ति का नाम आशीष कुमार राउत बताया जा रहा है।

बताया जाता है कि डीएवी स्कूल के पास दो बाइक सवार चार युवकों ने मिलकर आशीष राउत पर हमला कर दिया। अचानक चाकू और अन्य हथियारों से चेहरे पर मारकर गंभीर रूप से घायल कर दिया।


घटना के बाद स्थानीय लोगों द्वारा घायल व्यक्ति को देवघर सदर अस्पताल लाया गया, जहां उसका इलाज चल रहा है।
वहीं, घटना की सूचना मिलते ही पुलिस वारदात स्थल पर पहुंची और घायल आशीष से पूछताछ की। पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई है। वहीं घायल आशीष ने बताया कि वो चार में तीन व्यक्ति को जानता है। पुलिस आशीष के बयान के आधार पर आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है।


