
Deoghar : देवघर नगर थाना इलाके के मीना बाजार स्थित सब्जी मंडी में अज्ञात चोरों ने शुक्रवार की देर रात को आधा दर्जन से अधिक दुकानों में चोरी की घटना को अंजाम दिया है। चोरों ने लगभग 10000 सिक्के और करीब 15000 के तराजू बटखरे की चोरी कर ली।

इसे लेकर नगर थाना क्षेत्र के जलसार रोड निवासी दुकानदार संतोष कुमार, शंभू रावत, जून पोखर निवासी मुकेश केसरी बिजली ऑफिस के निकट निवासी पप्पू शाह, सारवां थाना क्षेत्र निवासी काशी रावत, शशि वर्मा, लक्ष्मण वर्मा और महादेव वर्मा ने नगर थाना में शिकायत दिया है।

पीड़ित सब्जी विक्रेताओं ने बताया कि शुक्रवार की देर शाम को दुकान बंद कर अपने-अपने घर लौट गए थे। तराजू बटखरे को दुकान के गद्दी पर ही बोड़े से लपेट कर रोजाना की तरह रख दिया था।

उसमें खुदरा पैसा भी हजार -दो हजार था। बताया कि शनिवार की सुबह जब दुकान पहुंच तो देखा कि सारा सामान इधर-उधर बिखरा पड़ा है।
दुकान के गद्दी पर रखा तराजू बटखरा और खुदरा पैसा गायब है।
घटना की जानकारी मिलते ही नगर थाना किसी अजय कुमार सिंह सदलबल शनिवार की सुबह घटनास्थल पहुंचे और मामले की जांच की।


