
Deoghar: अलग-अलग सड़क हादसों में एक महिला सहित पांच लोग घायल हो गए हैं। एक हादसे में बाइक दुर्घटना गोड्डा जिला के पोडैयाहाट थाना क्षेत्र निवासी शिव कुमार व कैलाश पंडित घायल हो गए हैं। जिनका इलाज देवघर में चल रहा है। ये हादसा दुमका जिला के सरैयाहाट थाना क्षेत्र में हुआ है।

वहीं देवघर जिले के सारठ थाना क्षेत्र के गोवरशाला गांव निवासी गोपाल रमानी भी सड़क हादसे में घायल हो गया है। वहीं शहर के करनीबाग मोहल्ला निवासी उदयभान भी सड़क हादसे में घायल हो गया है। ये दोनों बाइक दुर्घटना में घायल हुए हैं। वहीं सीमावर्ती बिहार के जमुई जिला के चंद्रमंडी थाना क्षेत्र के बड़कीकुरवा गांव निवासी पोलिया हेम्ब्रम अज्ञात वाहन से धक्का लगने से घायल हो गई है। हादसे के बाद वाहन चालक मौके पर से फरार हो गया।

सभी घायलों को इलाज के लिए देवघर सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है।


