
Deoghar : अलग-अलग सड़क हादसे में एक किशोर की इलाज के दौरान मौत हो गई जबकि अन्य तीन व्यक्ति गंभीर रूप से जख्मी हो गए। मृत किशोर 16 वर्षीय कन्हाई कापरी की मौत प्राइवेट अस्पताल में इलाज के दौरान हो गई।

घटना एक मार्च की है। स्वजनों ने बताया कि कन्हाई को उसके दो साथी ने घर से बुलाकर ले गए थे। तीनों एक ही बाइक पर सवार होकर जयपुर मोड़ की ओर जा रहे थे।

उसी क्रम में विपरीत दिशा से तेजी से आ रही चार पहिया वाहन ने जोरदार धक्का मार दिया। जिससे तीनों घायल हो गए। घायलों को इलाज के लिए सदर अस्पताल लाया गया।
यहां घायलों की स्थिति को देखते हुए बेहतर इलाज के लिए हायर सेंटर रेफर कर दिया गया।
घायल को कुडा स्थित एक निजी अस्पताल ले गए। जहां भर्ती कर उसका इलाज किया जा रहा था। जहां इलाज के क्रम में उसकी मौत हो गई।
सड़क हादसे में तीन घायल
वहीं शुक्रवार को सड़क हादसे की अलग घटना में मधुपुर थाना क्षेत्र के जगदीशपुर निवासी अशोक कोल व विकास कोल व बांका जिला चांदन थाना क्षेत्र निवासी रोहित यादव घायल हो गए। घायलों को इलाज के लिए सदर अस्पताल लाया गया। यहां भर्ती कर तीनों का उपचार किया जा रहा है।


