
Deoghar News : देवघर जिले के मोहनपुर थाना इलाके के रघुनाथपुर एवं हारोडीह गांव के दो समुदाय के बीच बुधवार को जमकर मारपीट हो गई। जिसमे दोनों पक्ष के लगभग डेढ़ दर्जन लोग घायल हो गए।

घटना कि बावत बताया जाता की हारोडीह गांव में रघुनाथपुर गांव का दो युवक पहुंचे। बताया जाता है कि दोनों युवक नशे में थे। उस दौरान ग्रामीण राजेन्द्र यादव अपने कटहल के पेड़ के नीचे खड़ा था।

उन लोगों ने आकर राजेन्द्र से दुकान के बारे में पूछा। राजेन्द्र ने उन्हें दुकान का पता दिया। जब दोनों वहां पहुंचा तो देखा की दुकान बंद है। उपरांत दोनों युवक वापस लौट कर राजेन्द्र से यह कहकर उलझ गया की जब दुकान बंद था तो उन्हें गलत क्यों बताया।
इसी बीच एक युवक ने जबरन पेड़ से दो कटहल तोड़ लिया। इसका राजेन्द्र ने विरोध किया। उसके बाद दोनों युवकों ने अपने अन्य साथियों को बुलाया। चार-पांच युवकों ने मिलकर राजेन्द्र के साथ मारपीट कर दिया।
बाद में रघुनाथपुर गांव के 100-150 की संख्या में ग्रामीण लाठी डंडा लेकर आए और राजेन्द्र के घर में घुसकर मारपीट करने लगे। ये देखकर हारोडीह गांव के ग्रामीण भी वहां जुट गए। देखते ही देखते हारोडीह गांव रणक्षेत्र बन गया।
मारपीट की घटना में एक पक्ष कि ओर से विनोद यादव, नरेश यादव, प्रभु यादव, धनकेश्वर महतो, अरविंद कुमार, प्रतिमा देवी, मनोज यादव आदि घायल हुए हैं। मनोज सहायक शिक्षक है। उ
सका कहना है कि वह एमडीएम का दस हजार रुपया लेकर आ रहा था। मारपीट के क्रम में उसके पास से रूपये एवं मोबाइल भी छीन लिया गया।
वहीं दूसरे पक्ष से फारुख अंसारी, अरबाज अंसारी, अफजल अंसारी, मो गुलफाम अंसारी, पैगामुद्दीन अंसारी, मुन्ना अंसारी, दिलशाद अंसारी, राजा अंसारी सहित अन्य घायल हुए हैं।
घायलों में से कुछ को इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया है। वहीं घटना की सूचना मिलते ही मोहनपुर बीडीओ संतोष चौधरी, इंस्पेक्टर केएन सिंह, माेहनपुर थाना प्रभारी प्रियरंजन कुमार, सोनारायठाढ़ी थाना प्रभारी प्रशांत कुमार, सारवां थाना प्रभारी संदीप कुमार भगत, बड़ी संख्या में पुलिस बल के साथ गांव में पहुंचे।
पुलिस के प्रयास से मामला को शांत कराया गया। हालांकि इस घटना को लेकर ग्रामीणों में अंदर ही अंदर अभी काफी आक्रोश है। पुलिस दोनों पक्षों की हर गतिविधि पर पैनी नजर रखे हुए है। मौके पर फिलहाल पुलिस कैंप कर रही है।


