spot_img
spot_img

Bihar: खगड़िया में सिलसिलेवार विस्फोट में 11 घायल, दो की स्थिति नाजुक

बिहार के खगड़िया में कचरा बीनने के दौरान एक के बाद एक हुए चार विस्फोट में 11 लोग घायल हो गए।

Patna: खगड़िया में गुरुवार की शाम ब्लास्ट में 4 बच्चे सहित 11 लोग घायल हो गए। घटना जिले के नगर थाना अंतर्गत बखरी बस स्टैंड के पास की है। इनमें 2 की हालत काफी गंभीर है। घायलों का इलाज सदर अस्पताल खगड़िया में किया जा रहा है। ब्लास्ट की सूचना पर स्थानीय पुलिस और एसपी मौके पर पहुंचे। पुलिस जांच में जुट गई है।

बिहार के खगड़िया में कचरा बीनने के दौरान एक के बाद एक हुए चार विस्फोट में 11 लोग घायल हो गए। सभी घायल दाननगर स्थित पेट्रोल पंप के बगल में स्थित झोपड़ी में कचरे को चुन रहे थे। इसी दौरान कचरे में जोरदार धमाका हो गया। इससे सभी गंभीर रूप से घायल हुए हैं। दो घायलों की स्थिति नाजुक बनी हुई है।

इस घटना के बाद लोग इधर-उधर भागने लगे। लोगों के बीच दहशत का माहौल हो गया। इस बम धमाके में अब तक कुल 11 लोग जख्मी हो गए हैं। कई लोग अभी भी फंसे हुए हैं। घटना नगर थाना क्षेत्र अंतर्गत बायपास रोड की बताई जा रही है। घटना की सूचना के बाद पुलिस मौके पर पहुंच गयी है। हालांकि, बम विस्फोट कैसे हुआ है। इसकी अभी तक जानकारी नहीं मिल पायी है।

घटना के संबंध में बताया जाता है कि वैद्यनाथ सदा के परिवार के कुछ बच्चे मथुरापुर गांव से खिलौना समझकर कुछ सामान अपने घर में लाए थे। इसी दौरान घर में एक के बाद एक धमाके होने लगे। इस घटना में एक ही परिवार के आधा दर्जन से अधिक लोग घायल हो गये है। वही पड़ोस के भी कुछ लोग घायल हो गये है। सभी को अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां सभी की हालत गंभीर बतायी जा रही है।

घायलों की पहचान मंगल सदा के पांच वर्षीय पुत्र साजन कुमार, अशोक सदा का आठ वर्षीय पुत्र राजा कुमार, दिनेश सदा का पुत्र टिक्कू कुमार, मंगल सदा का पुत्र अर्जुन सदा, अशोक सदा, पुलिस सदा का पुत्र सतीश सदा और छोटू सदा की पत्नी बिजली देवी एवं श्रवण कुमार का पुत्र सुदर कुमार के रूप में हुई है। (HS)

Leave a Reply

Hot Topics

Related Articles

Don`t copy text!